फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar in election of Mandal president, officials returned without conducting elections

मंडल अध्यक्ष के चुनाव में हंगामा, बगैर चुनाव कराए ही लौटे पदाधिकारी

Thu, 07 Nov 2019 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Uproar in election of Mandal president, officials returned without conducting elections
कोहडौर में भाजपा मंगरौरा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हंगामा करते कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
भाजपा के मंगरौरा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध चुनाव कराने के विरोध में नारेबाजी कर चुनाव की शुचिता पर सवाल उठाए। ऐसे में बगैर चुनाव कराए ही पदाधिकारियों को लौटना पड़ा। इसे लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा रही।
विज्ञापन

भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराया जा रहा है। सभी ब्लाकों में इसकी प्रक्रि या चल रही है। बुधवार को चुनाव अधिकारी दीपक पराशर के साथ भाजपा पदाधिकारी मंगरौरा मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराने पहुंचे। सभागार में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियां का जमावड़ा लगने लगा। इस बीच कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष पद का निर्विरोध चुनाव कराने का पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देख पदाधिकारी आवेदन लेकर चलते बने। अध्यक्ष के लिए नामांकन लौलेंद्र मिश्र, अनिल गुप्ता, प्रदीप सिंह, राम कृष्ण तिवारी, विद्या सागर शुक्ल ने किया। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद, धीरजी, विजय तिवारी, राजीव दूबे, सत्य प्रकाश पाठक, इंद्रदेव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed