{"_id":"66314da0f9610fbda108e2f6","slug":"two-children-who-went-to-bathe-in-the-pond-died-due-to-drowning-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-116335-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पूरे दलपतशाह के तालाब में मंगलवार की शाम नहाने गए आठ वर्षीय दो मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों के रोने बिलखने से मातम पसरा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
पूरे दलपतशाह निवासी पृथ्वी पाल वर्मा मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। उसका आठ वर्षीय पुत्र अंश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। पड़ोसी पूर्णमासी वर्मा का इकलौता आठ वर्षीय बेटा शिवांग था। साेमवार को स्कूल से आने के बाद दोनों घर पर ही थे। शाम करीब चार बजे दोनों घर से एक साथ निकले। कुछ देर बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे कपड़ा व चप्पल उतार कर नहाने लगे। इस बीच दोनों गहरे पानी में समा गए। चूंकि आसपास कोई और नहीं था। जिससे चलते मासूम बच्चों के डूबने की जानकारी किसी को समय पर नहीं हो सकी। कुछ देर बाद परिवार का एक युवक उधर से गुजरा। तालाब किनारे कपड़े व चप्पल देख वह ठिठक गया। वह भागकर घर पहुंचा और दोनों के बारे में पता करने लगा। यह सुनते ही परिजन रोते बिलखते भागकर तालाब के किनारे पहुंचे। कुछ ग्रामीण तालाब में खोजबीन के लिए उतर पड़े। कुछ देर बाद दोनों तालाब के गहरे पानी में मिल गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
परिवार का दुलारा था शिवांग
तालाब में डूबने से मृत शिवांग अपने परिवार का दुलारा था। तीन बहनों के बीच इकलौते भाई शिवांग हर किसी का प्यारा था। परिवार के लोग उसे जल्दी आंखों से ओझल नहीं होने देते थे लेकिन आज सभी की आंखों में पट्टी पड़ रही। जबकि अंश दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।