फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Transport manager shot dead in barn

खलिहान में सो रहे ट्रांसपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Tue, 12 Nov 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Transport manager shot dead in barn
लालगंज कोतवाली के घरौरा में ट्रांसपोर्ट मैनेजर की हत्या के बाद बिस्तर पर बिखरा पड़ा खून। - फोटो : PRATAPGARH
फसल की रखवाली कर रहे ट्रांसपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उसके सीने के नीचे व कूल्हे में दो गोलियां मारीं। घटना की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद रंजिश रखने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के घरौरा निवासी फकरे आलम (50) पुत्र जाफर अली शाहीन पालनपुर महाराष्ट्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर थे। कुछ दिनों पहले वह गांव आए थे। रविवार रात को वह धान की फसल की रखवाली के लिए खलिहान में ही सो गए। ग्रामीणों की मानें तो रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने चारपाई पर सो रहे फकरे आलम के सीने के नीचे और कूल्हे में गोली मार दी।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में सो रहे लोग जग गए और शोर मचाया। इस पर हत्यारोपी भाग निकले। सूचना पर कुछ देर में परिजन भी आ गए। खून से लथपथ फकरे आलम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सात बीघे बाग को लेकर चल रही थी मुकदमेबाजी
फकरे आलम के पिता जाफर के समय से घर के बगल सात बीघे बाग को लेकर पड़ोसियों से मुकदमेबाजी चली आ रही थी। एक सप्ताह पहले न्यायालय से फकरे आलम को डिग्री मिल गई थी। पंद्रह दिन पहले कुछ विवाद हुआ था। जिसके बारे में पता चलते ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पत्नी से रास्ते भर बातचीत करते गया था फकरे
लालगंज थाना क्षेत्र के घरौरा निवासी फकरे आलम गोली लगने के बाद भी बातचीत कर रहा था। घटना की बाबत वह पत्नी से बातचीत करते हुए प्रयागराज गया। पुलिस का मानना है कि घटना के बारे में जरूर फकरे ने उसे बताया होगा। करीब पांच बजे उसकी सांसें थमी हैं। घटना को लेकर तनाव है।
मुकदमे के बावजूद दोनों परिवार कभी नहीं हुए थे आमने-सामने
कई दशकों से सात बीघे बाग को लेकर न्यायालय में चल रहे मुकदमे से इतर फकरे आलम व दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कभी भी मारपीट की घटना तक नहीं हुई। लालगंज कोतवाल ने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन वाद में दोनों पक्ष पैरवी करते रहे, लेकिन कभी आमने-सामने नहीं हुए। इतना ही नहीं एक दूसरे के सुख-दुख में भी शामिल हुआ करते थे। दोनों का घर अगल-बगल होने के कारण एहतियात बरती जा रही है।

19 साल पहले पहली बीवी की हो चुकी है मौत
फकरे आलम की पहली बीवी राबिया का 19 साल पहले निधन हो चुका है। पहली बीवी से एक बेटी बेबी व बेटा अफसर है। बाद में फकरे आलम ने मतरबुन निशा से दूसरी शादी की। इनसे पांच बच्चे हैं। घर पर सबसे छोटा बेटा अरमान व बेटी ही मौजूद मिली। परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार व आसपास के लोग पहुंचते रहे। हर कोई घटना को लेकर हैरत में था। लोगों का कहना था कि फकरे का कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था।

मृतक ट्रांसपोर्ट मैनेजर फकरे आलम उर्फ घर्राऊ। फाइल फोटो

मृतक ट्रांसपोर्ट मैनेजर फकरे आलम उर्फ घर्राऊ। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed