फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   train accident

जनता के गार्ड का दावा, ड्राइवर ने नहीं दी थी ब्रेक फेल होने की सूचना

Sun, 22 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली के पास बछरावां में जनता एक्सप्रेस हादसे में एक नया मोड़ आ गया है। जांच अभी ठीक से शुरू भी नहीं हो पाई है कि ट्रेन के गार्ड एके गुप्ता ने अपना बचाव शुरू कर दिया है। उसका दावा है कि ड्राइवर पारसनाथ मिश्र ने उन्हें ब्रेक फेल होने की सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पारसनाथ झूठ बोल रहा है। उसने वाकी-टाकी या मोबाइल पर ब्रेक फेल होने के बारे में कोई बात भी नहीं की। हादसे के बाद वह मौके से भागकर किसी रिश्तेदार के यहां छिप गया था। गौरतलब है कि ड्राइवर ने बताया था कि ब्रेक ने स्टेशन से 1400 मीटर पहले ही काम करना बंद कर दिया था। इसकी सूचना वॉकी-टॉकी से गार्ड और स्टेशन अधीक्षक को दिया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


गार्ड ने कहा कि इंजन स्पीड का ग्राफ निकाला गया है। इसमें दुर्घटना के समय जनता एक्सप्रेस की स्पीड 55 किमी/घंटा मिली है जबकि संकेत सिग्नल पार करते समय स्पीड 15 होनी चाहिए थी। साफ है कि ड्राइवर स्पीड नियंत्रित नहीं कर सका और यह हादसा हो गया। गुप्ता ने दावा किया कि सीनियर डीओएम (जी) की जांच में भी इसका खुलासा हुआ है। गार्ड के मुताबिक संकेत सिग्नल पार करने के बाद भी जब गाड़ी की स्पीड नहीं कम हुई तो उन्होंने धीरे-धीरे प्रेशर ब्रेक का इस्तेमाल कर गाड़ी की स्पीड कम की। अगर एकबारगी प्रेशर ब्रेक लगा देता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। पूरी ट्रेन पलट सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed