फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Torrential downpour... hopes dashed.

Pratapgarh News: आफत की बारिश... उम्मीदों पर पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Torrential downpour... hopes dashed.
लालगंज विकासखंड के रायपुर तियाई में गिरी धान की फसल। संवाद
जिले में बुधवार की शाम पांच करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे जगह-जगह बिजली के खंभे टूट गए। पेड़ गिरे व टिनशेड उड़ गए। धान की फसलें खेतों में गिर गईं।
विज्ञापन

आफत की बारिश में किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। शहर से लेकर गांव तक कई जगहों पर अंधेरा छाया रहा।
शाम को आंधी का असर तो करीब 10 मिनट तक ही रहा लेकिन बारिश करीब एक घंटे हुई। इससे शहर के बाबागंज, रूपापुर, कादीपुर व दहिलामऊ उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई।
ग्रामीण अंचल के कटरा गुलाब सिंह, ढेमा, तरौल, गंभीरा, जगदीशपुर, गौरा समेत कई जगहों पर हुई बारिश से खेतों में काटकर रखी गई धान की फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली के तार व खंभे गिरे : संडवा चंद्रिका। आंधी और बारिश ने संडवा चंद्रिका व अंतू उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोनों उपकेंद्रों के करीब 50 गांवों में अंधेरा छा गया। अंतू उपकेंद्र के जेई गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए हैं। उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।

लालगंज विकासखंड के रायपुर तियाई में गिरी धान की फसल। संवाद

लालगंज विकासखंड के रायपुर तियाई में गिरी धान की फसल। संवाद

लालगंज विकासखंड के रायपुर तियाई में गिरी धान की फसल। संवाद

लालगंज विकासखंड के रायपुर तियाई में गिरी धान की फसल। संवाद

लालगंज विकासखंड के रायपुर तियाई में गिरी धान की फसल। संवाद

लालगंज विकासखंड के रायपुर तियाई में गिरी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed