{"_id":"64b80ae2a512495e5a0afcf4","slug":"tomato-flavor-going-away-from-common-mans-plate-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-1839-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: (संपादित) आम आदमी की थाली से दूर होता जा रहा टमाटर का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: (संपादित) आम आदमी की थाली से दूर होता जा रहा टमाटर का जायका
Wed, 19 Jul 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में थोक में 120 रुपये तो बाजार में 160 रुपये किलो बिक रहा टमाटर
- महंगाई के चलते दुकानदार भी दुकानों पर कम लेकर आ रहे टमाटर की पेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। इन दिनों बाजार में टमाटर का भाव बेलगाम हो गया है। बुधवार को महुली मंडी में थोक में टमाटर 120 रुपये प्रति किलो बिका। वहीं, फुटकर में इसके दाम 160 रुपये किलो रहे। टमाटर के दाम में लगातार आ रही तेजी के कारण आम आदमी के खाने की थाली से टमाटर का जायका दूर होता जा रहा है। इसके साथ ही अन्य सब्जियां भी महंगी होती जा रही हैं।
महुली मंडी में बुधवार को टमाटर 3050 रुपये प्रति कैरेट (25 किलो) बिका। इसके अलावा पंजाबी मार्केट, सगरा ढलाई, मीराभवन, जजेज कॉलोनी, आंबेडकर चौराहा, सब्जी मंडी, बाबागंज सब्जी मंडी, पुराना माल गोदाम रोड समेत शहर व ग्रामीण अंचल के बाजारों में सब्जी विक्रेताओं ने फुटकर में 160 रुपये प्रति किलो तक टमाटर बेचा।
महुली मंडी के आढ़ती अब्दुल माजिद का कहना है कि बंगलूरू से टमाटर कम आ रहा है। वहां की फसल खराब होने से आवक कम हो गई है। इसलिए दाम बढ़ गया है। अगस्त के आखिरी पखवाड़े में नासिक से टमाटर की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद टमाटर के दाम में कमी आएगी। वहीं, शहर के कई इलाकों में अच्छी वैरायटी का टमाटर नहीं मिल रहा है। छोटी पूंजी वाले दुकानदारों ने टमाटर के बढ़ते दाम के कारण इसे बेचना ही बंद कर दिया है, जबकि कुछ दुकानदार लोगों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मंडी समिति ने नहीं किया कोई इंतजाम
टमाटर के बढ़ते दाम पर अंकुश लगाने के लिए मंडी समिति की ओर से कोई पहल नहीं की गई। जबकि दूसरे शहरों में मंडी समिति द्वारा टमाटर बिक्री के लिए काउंटर लगाए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नासिक से टमाटर आने के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी। जहां दो पेटी हर दिन बिक्री हो जाती थी। अब एक पेटी टमाटर बेचना भी मुश्किल हो गया है।
इम्तियाज, सब्जी विक्रेता, आंबेडकर चौराहा
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले मंडी में 10 से 12 ट्रक टमाटर आता था। अब मुश्किल से तीन चार ट्रक ही टमाटर आ रहा है। आवक कम होने के चलते टमाटर के दाम बढ़े हैं। अगले महीने नासिक से टमाटर की आवक बढ़ने के साथ दाम कम होने की उम्मीद है। महुली मंडी से फुटकर दुकानदार 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर ले जा रहे हैं।
अत्येंद्र सिंह, अध्यक्ष व्यापारी संघ महुली मंडी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार व प्रशासन की ओर से थोक में टमाटर की बिक्री के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है। अपने स्तर से ही थोक विक्रेताओं को निर्देश दे रखा है कि मुनासिब दाम पर ही टमाटर की बिक्री की जाए। अगले महीने दाम कम होने की उम्मीद है।
विजय शंकर मिश्रा, सचिव मंडी