{"_id":"5ef4fd698ebc3e43171de12f","slug":"tired-of-her-susbands-torture-the-married-woman-juped-into-the-well-and-died-pratapgarh-news-ald2793839177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की प्रताडना से तंग विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की प्रताडना से तंग विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
tired of her susbands torture the married woman juped into the well and died
- फोटो : PRATAPGARH
पति की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया निवासी रोहित सरोज का विवाह चार साल पहले लालगंज थाना क्षेत्र के हंडौर निवासी रामलौट की पुत्री शकुंतला सरोज (24) के साथ हुआ था। शादी के बाद एक बेटे का जन्म हुआ। बुधवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात नाराज शकुंतला ने घर के करीब स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी।
काफी देर बाद वह घर में नजर नहीं आई। जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान उसका शव कुएं में मिला। सूचना मिलने पर शकुंतला के मायके से भाई अमर बहादुर समेत अन्य परिजन पयुंचे। अमर ने आरोप लगाया कि दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक न मिलने पर उसकी बहन को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। कुछ दिनों पहले उसे मायके से विदा कराकर लाए थे। अक्सर उसे मारापीटा करते थे। पुलिस ने अमर की तहरीर पर पति रोहित, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
टेेंपो चालक को किराया दे रही महिला से 40 हजार लूटे
टेंपो चालक को किराया दे रही महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर लौट गई। कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी स्वामीनाथ वर्मा की बेटी अनीता की शादी सुलतानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के भोखारेपुर में देशराज के साथ हुई है। अनीता के ननद की शादी 29 जून को है। ननद की शादी के लिए रुपये की जरूरत थी। जिसे देखते हुए गुरुवावार को अनीता टेेंपो से मायके नरसिंहपुर के लिए चल पड़ी। उसने अपने पिता को भी मुख्य मार्ग पर बुला लिया था। पिता पुत्री दोनों तेरहमील स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे। वहां से 40 हजार रुपये निकालकर पिता-पुत्री टेंपो पर बैठकर घर के लिए चल पड़े। गांव के करीब टेंपो से उतरकर अनीता चालक को किराया देने लगी। इसी बीच पल्सर सवार तीन बदमाश पहुंचे और अनीता के हाथ में रुपये से भरा थैला छीनकर भागने लगे। अनीता ने थैले को मजबूती से पकड़ ली। झटका लगने के कारण वह गिर पड़ी। सूचना मिलने के काफी देर बाद कंधई पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता से तहरीर लेने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
महिला से 40 हजार रुपये लूटकर भागे बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस बैंक के साथ ही बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी खंगालने लगी। पुलिस बदमाशों के हुलिया वाले लोगों की तलाश में खोजबीन करती रही। मौके पर पहुुंची स्वाट टीम भी महिला से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई।