फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Time limit is over... Apar ID made only for Rs 2.56 lakh

Pratapgarh News: समय सीमा खत्म... सिर्फ 2.56 लाख की ही बनी अपार आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Time limit is over... Apar ID made only for Rs 2.56 lakh
जिले के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बुधवार तक बनाने के निर्देश दिए गए थे। अंतिम दिन तक सिर्फ 2.56 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी बन सकी है। जबकि जिले में 5.76 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर सभी 17 विकास खंड़ों के नोडल अफसरों को तैनात कर अपार आईडी बनवाने में लगाया गया। लेकिन पंजीकृत छात्रों के मुकाबले सिर्फ 56 फीसदी छात्रों की ही अपार आईडी बन सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अपार आईडी बनाने में सबसे अधिक समस्या यू-डायस पोर्टल पर गलत डाटा फीड होने से हुई।
विज्ञापन

वहीं, जिले के कई विद्यालयों ने विद्यार्थियों का डाटा ही यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया था। आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज होने से अपार आईडी में अडंगा लगा। यू-डायस पोर्टल पर बच्चों के नाम, जन्मतिथि समेत अन्य जानकारी का मिलान करने पर त्रुटियां सामने आईं। जिससे बच्चों की अपार आईडी जनरेट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में 56 फीसदी बच्चों की बनी आईडी
डीआईओएस कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक माध्यमिक विद्यालयों में करीब 56 फीसदी विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी थी। राजकीय विद्यालयों में 70.53 फीसदी अपार आईडी बनी। यहां पंजीकृत 7225 के सापेक्ष 5096 विद्यार्थियों की आईडी बनाई गई। वहीं, परिषदीय विद्यालयों में 1.99 लाख के सापेक्ष 1.39 लाख बच्चों की अपार आई बनाई जा चुकी है।

...............
अपार आईडी बनाने में सबसे अधिक दिक्कत गलत डाटा की वजह से हो रही है। बच्चों के नाम, जन्मतिथि व आधार में दर्ज जानकारी सही नहीं है। बुधवार तक जिले में पंजीकृत 5.76 लाख के सापेक्ष करीब 2.56 लाख बच्चों की अपार आईडी बन चुकी है। - ओमकार राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed