फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three people including roadways operator died due to cold

Pratapgarh News: ठंड लगने से रोडवेज परिचालक समेत तीन लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Three people including roadways operator died due to cold
जिले में ठंड ने दो दिन के भीतर रोडवेज परिचालक समेत तीन लोगों की जान ले ली। परिचालक अपनी ड्यूटी से घर लौटते समय ठंड की चपेट में आ गया था। इधर, जनपद में दो अन्य लोगों की भी ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो में नियमित परिचालक के पद पर तैनात पट्टी के मुजाही निवासी राजेश पाल (36) निगम की बस लेकर दिल्ली गए थे। बुधवार रात वह बस लेकर डिपो लौटे। बस खड़ी कर कुछ देर तक अलाव के पास बैठे रहे। थोड़ी देर बाद बाइक से घर के लिए निकल पड़े। घर पहुंचते ही उनके सीने के साथ पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन

परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में राजेश ने दम तोड़ दिया। उधर, रानीगंज के कसेरुआ निवासी श्रीनाथ पाल (85) को ठंड लग गई। सीने में दर्द होने लगा। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रानीगंज के सहरुआ निवासी इम्तियाज (60) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। भाई अख्तर अहमद ने बताया कि अचानक सीने में दर्द होने लगा। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी के निधन पर रोडवेज कर्मचारियों ने जताया शोक
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डिपो साथी परिचालक के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। इस दौरान एआरएम निर्मल कुमार, रोडवेज संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश पांडेय, चंद्र कुमार सिंह, कैलाश मिश्र, इबरार अहमद, रत्नाकर त्रिपाठी, अनिल कुमार, वीरेंद्र प्रताप, वकील अहमद, ओम प्रकाश, भानू , करुणेश प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed