{"_id":"579f95e54f1c1bf7702b88d8","slug":"three-cows-dies-from-electricity-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के करंट से चली गई तीन गायों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के करंट से चली गई तीन गायों की जान
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीच भीड़भाड़ वाली जगहों और सड़कों पर खुले छोड़े गए ट्रांसफर आखिरकाल काल बन गए। घोसियाना वार्ड नई बस्ती मोहल्ले में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से सोमवार को तीन गायों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे।
शहर में जगह-जगह खुले में जमीन पर रखे गए ट्रांसफार्मरों से हादसे की आशंका को अमर उजाला ने पहले ही चेताया था। बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाह बने रहे। सोमवार को घोसियाना वार्ड नई बस्ती वाले मार्ग पर स्थित ट्रांसफार्मर से जमीन में उतर रहे करंट की चपेट में तीन गाय आ गईं। तीनांे गायों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर सूचना देकर लाइन बंद कराई। जानकारी मिलते ही नगर पालिका कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। खराबी को दूर करने में जुट गए। लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर किया गया। बाद में पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत करना शुरू किया। यदि बिजली विभाग के कर्मचारी पहले चेते होते तो शायद सोमवार को यह घटना न घटित होती। अभी ट्रांसफार्मरों को खुले छोड़ा गया है। ऐसे में बारिश में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मोहल्ले के लोग पहले से कर रहे थे शिकायत ः घोसियाना वार्ड नई बस्ती के मार्ग पर बरसात का पानी भरा था। जिसमें करंट उतर रहा था। राहगीरों को समस्या हुई तो उन लोगों ने शिकायत भी की। लेकिन विभाग ने मरम्मत कराना मुनासिब नहीं समझा।