{"_id":"683b3ca5a01bce254808ae51","slug":"those-who-take-the-injured-to-the-hospital-will-get-incentives-dm-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-140813-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगी प्रोत्साहन राशि : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगी प्रोत्साहन राशि : डीएम
विज्ञापन
डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने पर सरकार 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एक सप्ताह अभियान चलाने का निर्देश दिया।
यातायात नियम का कड़ाई से अनुपालन कराने का भी आदेश दिया। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि ओवर स्पीडिंग, सीट बेल्ट व हेलमेट, ओवरलोड वाहनों, बिना लाइसेंस के वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। साल 2023 व 2024 में 12 स्थलों पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक हुई हैं। चिह्नित स्थलों पर ज्वाइंट कमेटी जाकर ऑडिट करेगी। रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी को दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ओपी चौरसिया को अवैध तरीके से बनाए गए स्पीड ब्रेकर को हटाने को निर्देश दिया। नियम के अनुसार बने स्पीड ब्रेकर स्थल पर 20-20 मीटर की दूरी पर रेडियम लगाने की बात कही। चौराहों और तिराहों पर अभियान चलाकर साइनेजेस बोर्ड लगाने का आदेश डीएम ने दिया। परिवहन विभाग के आरआई रंजीत सिंह की कई शिकायतें मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अधिकारियों को निगरानी रखने का आदेश दिया। सीसीटीवी कैमरों को वाईफाई से कनेक्ट कर कैंप कार्यालय के आईजीआरएस सेल से जोड़ने का भी आदेश दिया। अभियान चलाकर स्कूल वाहनों के फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन करने का निर्देश परिवहन विभाग को दिया। चेक लिस्ट के अनुसार ट्राॅमा सेंटर का निरीक्षण करने का आदेश सीएमओ को दिया।
स्वास्थ्य केंद्रों पर व्हील चेयर की उपलब्धता की बात कही। नगर पालिका, पुलिस व राजस्व विभाग को अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. दिलीप गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन डॉ. बीके सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।