{"_id":"5fcfb9ea8ebc3e01c217124f","slug":"those-who-missed-counseling-got-the-last-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग से चूकने वालों को मिला अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग से चूकने वालों को मिला अंतिम मौका
Tue, 08 Dec 2020 11:07 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में काउंसलिंग कराने वाले पहले और दूसरे चरण के अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। नौ से 11 दिसंबर के बीच बीएसए कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग करा सकते हैं। इधर नियुक्ति पत्र से वंचित अभ्यर्थियों को नौ और दस दिसंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग कराने से चूकने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। शासन के इस फैसले से बीएसए कार्यालय का चक्कर लगाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहले और दूसरे चरण में काउंसलिंग कराने से चूकने वाले अभ्यर्थी नौ से ग्यारह दिसंबर के बीच कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग करा सकते हैं। इधर, पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को किसी
विज्ञापन
विसंगति के चलते नियुक्ति पत्र रोक दिया गया था, उन्हें भी नौ और दस दिसंबर को कार्यालय में प्रस्तुत होकर प्रत्यावेदन करने को कहा है।
91 शिक्षकों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
दूसरी काउंसलिंग में नियुक्ति पत्र पाने वाले 91 शिक्षकों ने मंगलवार को अपनी उप
स्थिति दर्ज कराने में सफल रहे। जबकि तीन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है। हालांकि उन्हें सप्ताह भर का समय दिया गया है।