फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves capture electricity in the city

शहर में बिजली पर चोरों का कब्जा

Sun, 11 Aug 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves capture electricity in the city
बिजली विभाग के तमाम कवायद के बाद भी शहर में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। विभाग की छानबीन में यह बात सामने आई है कि शहर के छह ऐसे फीडर ऐसे हैं, जहां क्षमता से अधिक लोड है। इन इलाकों में धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में पांच उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति होती है। बाबागंज, दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर व चिलबिला। उपकेंद्रों के तहत कुल 35 हजार विद्युत कनेक्शन है। शहर में 24 घंटे का रोस्टर है। मगर बिजली चोरों के चलते शहर में 24 घंटे की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आए दिन फीडर फुंक रहे है। तार टूट रहे है। फ्यूज उड़ने से भी लोगों को दिक्कत आ रही है। लोकल फाल्ट भी गर्मी में दर्द दे रही है। इससे शहरियों को 24 घंटे रोस्टर के सापेक्ष महज 18 घंटे बिजली नसीब हो पा रही है। दरअसल इसकी मुख्य वजह है कि फीडरों पर क्षमता से अधिक लोड। शहर में फीडरों पर निर्धारित कनेक्शन से कहीं अधिक बिजली चोरों का कब्जा है।
विज्ञापन

शहर में घरेलू कनेक्शन की आड़ में कामर्शियल बिजली का उपभोग किया जा रहा है। सबसे ज्यादा संख्या कनेक्शन क्षमता से अधिक लोड का इस्तेमाल करने वालों की है। विभाग की जांच में शहर के 18 फीडरों में से छह फीडरों पर बिजली चोरी की शिकायत मिली है। शहर के गोपालापुर, चिलबिला, रूपापुर, कादीपुर, सगरा, सहोदरपुर फीडरों पर क्षमता से अधिक लोड मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की माने तो इससे विभाग को लाखों की चपत लग रही है। अब इन फीडरों विभाग की सक्रिय नजर है। बिजली चोरी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। फीडरों की जांच के लिए टीमें निर्धारित कर ली गई। जल्द ही डोर- टू- डोर अभियान शुरू होगा। इस बारे में एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की जा रही है। चिह्नित फीडरों पर जल्द ही डोर-टू-डोर अभियान चलेगा।

चिलबिला व गोपालापुर मेें सबसे ज्यादा बिजली चोरी
जांच में रूपापुर उपकेंद्र के गोपालापुर फीडर व चिलबिला उपकेंद के चिलबिला फीडर पर चिह्नित फीडरों के सापेक्ष सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। कनेक्शन क्षमता से अधिक लोड है। एसडीओ अजीत कुमार यादव ने बताया कि इन फीडरों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed