फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There was chaos as soon as the dead body reached, a case was filed against the bike driver

Pratapgarh News: शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Jul 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead body reached, a case was filed against the bike driver
बाइकों की भिड़ंत से मृत युवक का शव शनिवार को पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के संड़वाचंद्रिका चकभंजन निवासी राम गरीब कोरी ईंट- भट्ठे पर मजदूरी करता है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसका मझला बेटा संजय कोरी (18) बाबूगंज बाजार में एक दुकान पर काम करता है। शुक्रवार देर रात वह बाइक लेकर किशुनगंज बाजार से बाबूगंज जा रहा था। सीएचसी के करीब सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में संजय की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोपहर बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दूसरे बाइक सवार पवन वर्मा निवासी डेवरसा अमेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed