{"_id":"66998fe97f230a817b000274","slug":"theft-worth-lakhs-from-two-shops-near-the-police-booth-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-120937-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस बूथ के करीब दो दुकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस बूथ के करीब दो दुकानों से लाखों की चोरी
Fri, 19 Jul 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
मानधाता। पुलिस से बेखौफ बदमाशों का उत्पात जारी है। बुधवार की रात चोर रामपुर मुस्तर्का पुलिस बूथ के करीब दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। जानकारी के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर लौट गई।
कोतवाली देहात के रामपुर मुस्तर्का के करीब आदर्श पुलिस बूथ स्थापित है। कुछ दूरी पर घनश्याम की किराने की दुकान है। उसी के बगल में उनके भाई राजेश का जनरल स्टोर भी है। बुधवार की रात बेखौफ चोर दोनों भाइयों की दुकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोर किराने की दुकान से करीब 50 हजार रुपये व 60 हजार नकद और आदेश की दुकान से 25 हजार का सामान व 35 हजार रुपये नकद ले गए।
चोर सिगरेट, गुटखा भी ले गए। बृहस्पतिवार को चोरी की जानकारी के बाद पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी। मौके पर कटरामेदनीगंज चौकी प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने पहुंचकर छानबीन की। लोगों का आरोप था कि पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी नहीं मिलते। यदि पुलिस गश्त हुई होती तो घटना न होती। थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
22 दिन बाद एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के उतरास निवासी प्रमोद कुमार को 26 जून की शाम शहर से दवा लेकर वापस लौटते समय कहैनिया गांव के करीब कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। शिकायत के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। पीड़ित ने शिकायत एसपी से की। उनके आदेश पर पुलिस ने मारपीट करने वाले कहैनिया निवासी हिमांशु सिंह, सुरेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
बाजार जा रहे युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के देहरी निवासी तस्लीम आरिफ 11 जुलाई की शाम इटवा से घर लौट रहा था। तिगुडी गांव के करीब गांव के ही तफसीर, निसार, नौशाद, अर्स मोहम्मद और दो अन्य लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद