फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The woman threw the newborn under the bridge, Mait

Pratapgarh News: नवजात को महिला ने पुल के नीचे फेंका, माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The woman threw the newborn under the bridge, Mait
क्षेत्र के सई पुल पर मंगलवार की दोपहर एक कार सवार महिला ने नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंक दिया। नवजात बालक ग्रिल से टकराकर सड़क पर गिर गया। जब तक कुछ लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सई पुल के करीब रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार करीब तीन बजे चिलबिला की ओर जा रही कार की रफ्तार पुल से गुजरते हुए धीमी हो गई। अचानक कार में बैठी एक महिला ने चादर और कपड़ों में लिपटे नवजात बालक को नदी में फेंक दिया। वह नदी में गिरने के बजाय ग्रिल से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद कार सवार तेजी से आगे निकल गए। राहगीरों संग आसपास के लोगों के कदम ठिठक गए। कपड़े को हटाया तो नवजात देख दंग रह गए। हालांकि जब तक उसे उपचार के लिए ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चिलबिला चौकी प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि नवजात बालक करीब 30 घंटे पहले पैदा हुआ था। लोक लाज के भय से ही मासूम बच्चे को नदी में फेंकने की कोशिश की गई लेकिन ग्रिल से टकराकर नवजात सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल नवजात को फेंकने वालों की तलाश सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed