फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The student going to college in fog dragged down with impunity

कोहरे में कालेज जा रही छात्रा को बदनियती से घसीटा

Tue, 21 Jan 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
The student going to college in fog dragged down with impunity
The student going to college in fog dragged down with impunity
कोहरे में कॉलेज जा रही छात्रा को बदनीयती से खींचा, गिरफ्तार
विज्ञापन

शोर सुनकर दौड़े लोगों ने आरोपी को दबोचा, पीटकर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोहरे में कॉलेज जा रही छात्रा को शोहदे ने बदनीयती से खींच लिया। छात्रा के शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंपा। नगर कोतवाली के रेलवे कॉलोनी पूर्वी सहोदरपुर पर सुबह शाम सन्नाटा पसरा रहता है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर के एक कॉलेज में कक्षा सात की छात्राएं पढ़ने जा रहीं थीं। उस समय घना कोहरा पड़ा हुआ था। रेलवे अस्पताल के करीब एक शोहदे ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर सड़क के किनारे रखे हुए स्लीपर की ओर खींचने की कोशिश की। विरोध कर छात्रा के शोर मचाने पर आवाज सुनकर राहगीर व कॉलोनी में रहने वाले दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के नाना ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी युवक को छुड़ाने पहुंचे पिता व भाई को भी शहर कोतवाल ने फटकार लगाते हुए बैठा लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक रजत कुमार जेल रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनसेट-----
चार दिन से कर रहा था पीछा
छात्राओं ने बताया कि आरोपी युवक चार दिन से उनका पीछा कर रहा था, लेकिन वे उसकी मंशा को भांप नहीं पाईं। सोमवार को सन्नाटा पाकर उसने यह हरकत की।
प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। होटल में कमरा खोज रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के दौरान युवती पुलिस को गुमराह करती रही। बाद में उनके परिजनों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया। शहर के स्टेशन रोड पर सोमवार को प्रेमी युगल होटल में कमरा खोज रहे थे। इस बीच पुलिस को भनक लग गई। भंगवा चुंगी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ करने लगी। जवाब देने में दोनों सकपका गए। उन्हें कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे एक दूसरे को लखनऊ में मिले थे। तब से उनके बीच दोस्ती है। युवक अमेठी का रहने वाला है और युवती नगर कोतवाली के सगरा की। महिला पुलिस की पूछताछ में युवती गुमराह करते हुए गलत नाम बताती रही। नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

महिला को पति व बेटों ने घर से भगाया
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के देवकली करनपुर की रहने वाली अमरावती का आरोप है कि उसके पति व बेटों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया है। वह भीख मांगकर गुजर बसर कर रही है। घर जाने पर सभी उसके साथ मारपीट करते हैं। कई बार भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed