{"_id":"650c669940b291db890a14c4","slug":"the-snake-charmers-caught-biting-innocent-brothers-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4687-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सगे मासूम भाइयों को डसने वाले नाग-नागिन को सपेरों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सगे मासूम भाइयों को डसने वाले नाग-नागिन को सपेरों ने पकड़ा
Thu, 21 Sep 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
लालगंज के धधुआ गाजन में नाग नागिन के जोड़े को पकड़ता सपेरा। संवाद
धधुआ गाजन में चार दिन पहले दो सगे भाइयों को डसकर मौत के घाट उतारने वाले नाग-नागिन के जोड़े को कानपुर से आए सपेरों ने दो दिन की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। नाग -नागिन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। उनके पकड़े जाने के बाद खौफ के साये में जी रहे ग्रामीणों संग मृत मासूम भाइयों के परिजनों ने राहत की सांस ली।
धधुआ गाजन के बबलू यावद के बेटों अगम (9) एवं अर्नव (7) को शनिवार की रात घर के भीतर चारपाई पर सोते समय सांप ने डस लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिजन तथा ग्रामीण खौफ के साये में जी रहे थे। कई परिवार के लोग तो रात जागकर गुजारते रहे। बुधवार को सुबह शौच के लिए निकले मृत बच्चों के पिता बबलू को भी नाग ने डसने की कोशिश की थी। इस घटना की दहशत में बबलू अचेत हो गया था।
अस्पताल में दो घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी हालत ठीक हुई। दो बेटों को मौत की नींद सुलाने के बाद पिता को काटने के लिए दौड़ाने वाले सांप से पूरे गांव में दहशत का माहौल था। भयभीत ग्रामीणों ने नाग-नागिन को पकड़ने के लिए तांत्रिक तथा सपेरों को बुलाया लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह फिर से सपेरे नाग-नागिन की खोजबीन करने लगे। दस बजे के करीब बबलू के घर से नाग-नागिन को सपेरों ने पकड़ लिया। इसमें तकरीबन तीन से चार घंटे लग गए। सपेरे को मार्डन कॉन्वेंट स्कूल की ओर से इमरान खान ने नकद पुरस्कार दिया गया। मृतक सगे भाई अर्नव व अगम इसी स्कूल में पढ़ते थे।
--
कानपुर से आए सपेरों पर नहीं दिखा नाग-नागिन का खौफ
लालगंज। आतंक का पर्याय बने नाग-नागिन को पकड़ने में स्थानीय तांत्रिक तथा झाड़फूंक करने वालों के नाकाम होने के बाद बुधवार को सपेरों को बुलाया गया था। कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के लुइया गांव से आए सोनू नाथ, प्रिंस नाथ तथा शरीफा नाथ नाग-नागिन को घर से पकड़कर बाहर लाए। कपड़े के थैले में बंद करते समय नाग-नागिन ने रौद्र रूप धारण कर लिया। सपेरों के उस्ताद प्रिंस नाथ ने बताया, उनके पूरे गांव में पीढ़ी दर पीढ़ी लोग सर्प पकड़ने का काम करते हैं। वे पेट पालने के लिए इस समय प्रतापगढ़ आए हैं। सूचना पर वे मौके पर पहुंचते हैं।
--
फोटो व वीडियो बनाने की ग्रामीणों में लगी रही होड़
लालगंज। नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ने के लिए सपेरों को काफी देर तक जद्दोजहद करनी पड़ी। सपेरे सांप को पकड़ने गए थे, लेकिन मौके पर नाग-नागिन पकड़े गए। इस पूरी घटना को मोबाइल फोन में कैद करने के लिए मौके पर जुटे लोगों में होड़ दिखी। फोटो तथा वीडियो बनाने के दौरान ग्रामीण में धक्कामुक्की होती रही। आतंक का पर्याय बने नाग-नागिन को सपेने पकड़ने आए हैं, इस सूचना पर पर बबलू के घर के बाहर गांव के साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ घंटों डटी रही।