फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The proclamation of Har Har Mahadev will resonate in Shiva temples,

Pratapgarh News: शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव का उद्घोष, आज से होगा जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The proclamation of Har Har Mahadev will resonate in Shiva temples,
मानिकपुर में कांवड़ियों के पोशाक की लगी दुकान। संवाद
सावन शुक्रवार से शुरू होगा। जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा। सावन मास के पहले दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बृहस्पतिवार को कांवड़ियों का जत्था गंगा नदी से जल भरने के लिए प्रयागराज-मानिकपुर के लिए रवाना हो गया है। वहीं, झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से रवाना हुआ।
विज्ञापन

लालगंज तहसील के बाबा घुइसरनाथ धाम, मोहनगंज के बालुकेश्वर नाथ धाम, रानीगंज तहसील के बाबा बेलखरनाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह के भयहरणनाथ धाम व कुंडा तहसील के हौदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाबा बेलखरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम और घुइसरनाथ धाम में एक माह तक सावन मेला लगेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को लाखों भक्त यहां पर पूजन-अचर्न को पहुंचेंगे। शिवालयों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी तहसीलों में एसडीएम को दी गई है। सीओ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि सभी कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मार्गों व मंदिर परिसर के आसपास की दुकानों और ढाबों पर खाद्य सामग्री की जानकारी व दुकानदार के नाम पहचान बोर्ड पर अंकित रहेंगे।

एसपी व सीडीओ ने धर्मगुरुओं से की बात
पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा व अपर जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से पीस कमेटी में धर्मगुरुओं से बात की। कहा कि सावन मास, कांवड़ यात्रा एवं अन्य पर्वों को देखते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। बैठक में यातायात व्यवस्था, कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मेडिकल व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण पर चर्चा हुई। इस मौके पर सियाराम उमरवैश्य, परमानंद मिश्रा, जुगनू विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed