फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants who shot the PRD jawan did not get a clue, even after 24 hours, the hands of the police were empty

पीआरडी जवान को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 23 Jul 2021 11:55 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who shot the PRD jawan did not get a clue, even after 24 hours, the hands of the police were empty
pratapgarh news : प्रतापगढ़ में पीआरडी जवान को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : pratapgarh news
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में पीआरडी जवान को गोली मारने की घटना में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, घायल जवान की हालात में पहले से सुधार है। डॉक्टर उसका ऑपरेशन करने की तैयारी कर रहे हैं। नगर कोतवाली के संडारी निवासी पवन तिवारी (40) पीआरडी का जवान है।
विज्ञापन


कंधई थाने के छींटपुर स्थित एसबीआई बैंक में इन दिनों उसकी ड्यूटी लगी है। बृहस्पतिवार को उसे शिवसत में सई नदी पुल के पास पीकेट ड्यूटी पर लगाया गया था। वह आने-जाने वालों की निगरानी कर रहा था। देर शाम अपाची बाइक से पहुंचे दो युवक शिवमंदिर के करीब बने चबूतरे से पहले रुक गए। यह देख पीआरडी जवान पवन ने उन्हें आगे जाने के लिए कहा। इतने में युवक उससे उलझ गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पवन को गोली मार दी।
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों के साथ राहगीर दौड़ पड़े। खबर पाकर कंधई थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ जवान को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उधर, 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। वहीं इस मामले में एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पुलिस की कस्टडी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed