{"_id":"5eaf19a98ebc3e90a83326ce","slug":"the-intelligence-will-present-at-the-time-of-valuation-of-up-board-copies-pratapgarh-news-ald274895419","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर रहेगी खुफिया विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर रहेगी खुफिया विभाग की नजर
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर इस बार पुलिस बल की तैनाती की साथ ही खुफिया विभाग की भी नजर रहेगी। मूल्यांकन की गोपनीयता को भंग करने या फिर सोशलमीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करने पर केंद्र प्रभारी व परीक्षक पर शिकंजा कसा जाएगा। केंद्र के इर्द-गिर्द बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर 5 मई से 6 लाख 19 हजार 817 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है।
जिले में गैरजनपदों से मूल्यांकन के लिए 6 लाख 19 हजार 817 उत्तरपुस्तिकाएं आई हैं। जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। शहर के जीआईसी में 1 लाख 86 हजार 123, तिलक इंटर कालेज 1 लाख 65 हजार, केपी इंटर कालेज 1 लाख 20 हजार व पीबी इंटर कालेज में 1 लाख 72 हजार 265 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। 16 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था, मगर कोरोना वायरस के चलते इस पर ब्रेक लग गया। एक महीने से अधिक लॉकडाउन के चलते उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ठप रहा। अब 5 मई से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुख्ता तैयारी की जा रही है।
उत्तरपुस्तिकाओं को सैनिटाइज करने के साथ ही मूल्यांकन केंद्र की सुरक्षा को लेकर भी चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। मूल्यांकन केंद्र पर पुलिस बल के साथ ही खुफिया विभाग की नजर रहेगी। मूल्यांकन केंद्र के इर्द-गिर्द भटकने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अंदरखाने में भी मूल्यांकन गतिविधियों पर भी निगाह रहेगी। गोपनीयता भंग होने या फिर उत्तरपुस्तिकाआें के वायरल होने पर मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी व परीक्षक पर गाज गिरेगी। डीआईओएस डा. सर्वदानंद ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल की तैनात रहेगी। मूल्यांकन केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रवेश के दौरान सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।