जिले में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के बाद एलायंस क्लब इंटरनेशनल के एडवाइजर रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा है कि गरीब और असहायों की मदद के लिए पीछे नहीं हटूंगा। तंगहाली में गुजर-बसर करने वाले लोगों की भूख मिटाने के लिए राशन वितरण का अभियान जारी रहेगा। 39वें दिन भी गरीब महिलाओं को राशन का किट वितरित किया।
शनिवार को चिलबिला, अष्टभुजा नगर, जोगापुर, नयामाल गोदाम रोड, सदर बाजार का भ्रमण करके गरीब और असहाय परिवारों को राशन किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का फैसला सभी लोगों के हित में उठाया गया कदम है। इसलिए सभी लोग इसका पालन करें और महामारी की जंग में सहयोग करें। गरीब परिवार को भरोसा दिया है कि जब तक लॉकडाउन तक दौर चलता रहेगा, तब तक राशन वितरण का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर रेखा ऊमरवैश्य, पूनम गुप्ता, अर्चना खंडेलवाल, सुरेश अग्रवाल, देवानंद, आनंद कुमार, रामगोपाल, संतोष कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।