{"_id":"5f7f656a8ebc3e9bd646e1b5","slug":"the-girl-was-forcibly-beaten-by-the-youth-who-was-sitting-on-the-bike-pratapgarh-news-ald288429931","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को जबरन बाइक पर बैठा रहे युवकों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को जबरन बाइक पर बैठा रहे युवकों की पिटाई
विज्ञापन
The girl was forcibly beaten by the youth who was sitting on the bike
पट्टी इलाके में बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में आई युवती को जबरन बाइक पर बैठा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों के दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसीपुर गांव में एक युवती अपनी बुआ के घर आई है। बृहस्पतिवार को वह दरवाजे पर बैठी थी। इस बीच दो बाइक से चार युवक वहां पहुंच गए। दरवाजे पर बैठी युवती को वे जबरन बाइक पर बैठाने लगे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
इस बीच मौका पाकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के रिश्तेदार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पकड़े गए दोनों युवक जौनपुर जनपद के मुंगरा बादशाहपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पट्टी कोतवाल ने बताया कि मामला कुछ और है। पकड़े जाने पर युवकों पर आरोप लगाया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।