फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The embers erupted till noon, after three o'clock there were showers

तूफानी हवाओं संग पड़ी फुहारें, गर्मी से राहत

Tue, 24 May 2022 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
The embers erupted till noon, after three o'clock there were showers
कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज उडैयाडीह मार्ग पर आंधी के दौरान गिरा आम का पेड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सप्ताह भर से वातावरण में पैठ जमाए पुरवा हवाओं ने सोमवार की शाम मौसम का मिजाज बदल दिया। तूफानी हवाओं संग रिमझिम फुहारें पड़ी। थोड़ी देर तक बारिश की फुहारों के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। इधर, मौसम साफ होने के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह से वातावरण में पुरवा हवाओं ने अपनी पैठ मजबूत कर रखी थी। इससे आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ बनी हुई थी। पुरवा की दखल से उमसभरी गर्मी का कहर जारी रहा। गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। सोमवार को भी गर्मी चरम पर थी। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल था। दोपहर बाद आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ने लगी। अपराह्न करीब तीन बजे अचानक मौसम ने तेजी से करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाहर निकलना मुश्किल था। तूफानी हवाओं से शहर में अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर बाद हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। आधे घंटे तक पड़ी रिमझिम फुहारों से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधड़ शांत होने के बाद शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, घंटाघर, भगवाचुंगी सहित प्रमुख भीड़-भाड़ वाले बाजारों में चहल-पहल हो गईं। हालांकि बारिश से शहर में किचपिच से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं की सक्रियता वातावरण में बनी हुई है। आगे भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
तीन मिमी हुई बारिश
तूफानी हवाओं संग रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में तीन मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के दबाव से मौसम में अभी भी परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

सब्जी, उड़द, मूंग की फसलों को संजीवनी
रिमझिम बारिश से जायद की फसलों की संजीवनी मिली है। नहरों में पानी न आने से किसान फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान थे। सोमवार को बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। इधर, सब्जी व हरे चारों की खेती को भी लाभ पहुुंचा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश से जायद की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। फसलों की सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोमवार को दोपहर में चली धूल भरी आंधी से बचने का प्रयास करते बच्चे के साथ। संवाद

सोमवार को दोपहर में चली धूल भरी आंधी से बचने का प्रयास करते बच्चे के साथ। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed