{"_id":"6859a1632fdbc744fd0d24f6","slug":"the-days-temperature-dropped-the-humid-heat-made-people-miserable-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-142185-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बलिदान दिवस पर याद किए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बलिदान दिवस पर याद किए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद
Tue, 24 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
चिलबिला वन विभाग पार्क में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी पर मंचासीन
प्रतापगढ़। शिक्षाविद, राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को चिलबिला स्थित जैव विविधता पार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने बलिदान दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम लगाने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे।
संचालन राजेश मिश्र ने किया। संगोष्ठी में राजेश सिंह, पवन गौतम, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अशोक सरोज, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिलबिला चौराहा स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं डीएफओ जेपी श्रीवास्तव ने जनप्रतिनिधियों को चंदन का पौधा भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
डाॅ. मुखर्जी का जीवन सत्ता नहीं, सिद्धांतों के लिए था : संगम लाल
प्रयागराज। जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी हुई। इसमें प्रतापगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा, डाॅ. मुखर्जी का जीवन सत्ता नहीं, सिद्धांतों के लिए था। वे मां भारती के सच्चे सेवक थे। उन्होंने कहा, डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। एक देश में ‘दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ यह केवल उद्घोष नहीं था, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए उनका अडिग संकल्प था।