फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The claim of 24 hours supply failed, the power system crippled as the heat increased

चौबीस घंटे सप्लाई का दावा फेल, तपिश बढ़ते ही चरमराई बिजली व्यवस्था

Wed, 20 Apr 2022 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The claim of 24 hours supply failed, the power system crippled as the heat increased
The claim of 24 hours supply failed, the power system crippled as the heat increased
चौबीस घंटे स शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल हो गया है। शहर से गांव तक बिजली की खूब कटौती हो रही है। मंगलवार को दोपहर में दो से चार बजे तक बिजली गायब रही। भीषण गर्मी में लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा है। इधर, लालगंज इलाके के पहाड़पुर उपकेंद्र की बिजली शाम होते ही गुल हो जाती है। इससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करता है मगर, गर्मी बढ़ते ही विभाग की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। मंगलवार को दोपहर में बिजली का लगातार आना-जाना लगा रहा। दोपहर दो बजे गायब हुई बिजली दो घंटे के बाद आई। इसके बाद भी कटौती होती रही। इससे भीषण गर्मी में दिन गुजारना लोगों को भारी पड़ा।
विज्ञापन

शहर में ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं रह गया है। लालगंज इलाके के उपकेंद्र पहाड़पुर के अंतर्गत किठावर, लोहंगी, बोझवा, मनोरथपुर, कांपा गांवों की बिजली शाम होते ही गायब हो जाती है। शाम को गायब होने वाली बिजली कब आएगी, यह किसी को पता नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आती भी है तो रात में बार-बार कटौती होती रहती है। प्राइवेट लाइनमैन कभी लोकल फॉल्ट तो कभी फ्यूज उड़ने का हवाला देकर आपूर्ति बाधित होने की जानकारी देते हैं। अधिशाषी अभियंता सत्यपाल ने बताया कि लोड अधिक बढ़ने के कारण कभी-कभी लाइन ट्रिप कर जाती है। कभी लोकल फॉल्ट ठीक करने के लिए कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed