फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The BJP has a history of a long journey of service to the nation: Ramesh Singh

राष्ट्रसेवा की लंबी यात्रा का इतिहास है भाजपा : रमेश सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The BJP has a history of a long journey of service to the nation: Ramesh Singh
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह मंगलवार को पार्टी कार्यालय टेऊंगा पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की लंबी यात्रा का है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने जिन मूल्यों और विचारों के साथ संगठन की नींव रखी, उन्हीं विचारों को लेकर भाजपा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में अपना स्थान बना चुकी है।
विज्ञापन

संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने से नहीं, बल्कि विचारधारा के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने से है। कहा कि भाजपा का वास्तविक सामर्थ्य उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता में निहित है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने बूथ को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अभय ओझा, बृजेश सौरभ, अनिल प्रताप सिंह, हरिओम मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अशोक मिश्र, नागेश प्रताप सिंह, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, राघवेंद्र शुक्ला, साधु दुबे, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed