{"_id":"5baa976e867a557fe732c11c","slug":"text-on-shaikhpur-temple-bhandara-after-arti","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुर मंदिर पर पाठ, आरती के बाद भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुर मंदिर पर पाठ, आरती के बाद भंडारा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित शेखपुर के हनुमान मंदिर पर मंगलवार को हनुमान चालीसा के पाठ के साथ ही आरती और फिर भंडारा किया गया। इसके बाद मंदिर से चौराहे तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान संख्या में लोग भगवा लेकर इसमें शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर हनुमान मंदिर पर उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया। करीब 12 बजे वह मंदिर पर अपने लावलश्कर के साथ पहुंचे। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया। ढाई बजे तक पाठ चलता रहा। इस दौरान कोतवाली से दो एसआई और चार सिपाही मौके पर मौजूद रहे। पाठ होने के बाद हनुमानजी की आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भारी संख्या में जुटे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें आसपास के गांव की महिलाएं, बच्चे भी शामिल हुए। इसके बाद उदय प्रताप सिंह ने जुलूस निकाला।
वह पहले घोड़े से चलना चाहते थे, लेकिन घोड़े के बिदकने के कारण वह गाड़ी पर खड़े होकर जुलूस में शामिल हुए। भारी संख्या में भगवा ध्वज थामे लोग मौजूद रहे। जुलूस मंदिर से निकलकर शेखपुर चौराहे तक गया। फिर मंदिर स्थल पर पहुंचा। जुलूस निकलने के दौरान आननफानन में पुलिस फोर्स पहुंच गई और जुलूस के वापस लौटने तक साथ रही। बता दें कि पूर्व में यह भंडारा मुहर्रम के दिन प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने उस दिन भंडारे की अनुमति न देते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। इसके साथ ही उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। इसके चलते मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया।