फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tehsil headquarter's power supply depending on two feeders

Pratapgarh News: दो फीडरों के भरोसे तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति

Tue, 27 Jun 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Tehsil headquarter's power supply depending on two feeders
दो फीडरों के भरोसे तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के तहसील मुख्यालय में बिजली आपूर्ति दो फीडरों के भरोसे है। विद्युत भार बढ़ने से अघोषित कटौती और बिजली की आवाजाही बनी है। लोग इससे परेशान हैं।
उप केंद्र में तीन फीडर रायपुर रोड, तहसील फीडर, ढकवा मोड़ फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती थी। इसमें तहसील फीडर से मुख्य मार्ग के साथ सिविल लाइन, रामलीला ग्राउंड के हिस्से में विद्युत आपूर्ति होती है। लगभग 15 दिन पूर्व रायपुर रोड फीडर का मेन आउटगोइंग केबल कट गया था। इससे रायपुर रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

नगर के आपूर्ति को नियमित बनाए रखने के लिए रायपुर रोड फीडर के लोड को भी तहसील फीडर पर कर दिया गया। इससे शाम होते ही लोड बढ़ने पर बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल,रामचंद्र जायसवाल, संगम लाल शुक्ल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या दूर करने की मांग की। सवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed