{"_id":"649b08087af77ecf5c0b1de4","slug":"teenager-injured-by-slipping-foot-while-taking-bath-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-875-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नहाने के दौरान पैर फिसलने से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नहाने के दौरान पैर फिसलने से किशोर घायल
Tue, 27 Jun 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 27 Jun 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका। मंगलवार को मां चंद्रिका देवी के दर्शन करने आए किशोर का नहाने के दौरान पैर सगरा पर फिसल गया। इससे वह पानी में गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे बचाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के मोती का पुरवा निवासी गुरुचरण पांडेय का बेटा ओम प्रकाश पांडेय अपने मामा मुन्ना के साथ मंगलवार को मां चंद्रिका देवी का दर्शन करने गया था। दोनों धाम में ही मौजूद प्राचीन सगरा में नहाने पहुंचे। सीढ़ियों पर नहाने के दौरान अचानक ओम प्रकाश का पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों पर गिरते हुए गहरे पानी में समा गया। मुन्ना के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। पानी में डूब रहे ओम प्रकाश को किसी तरह बचाया गया। घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र संड़वाचंद्रिका में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।