फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teacher's salary stop

Pratapgarh News: स्कूल से गायब मिले 30 शिक्षकों का रोका वेतन, पांच बीईओ के जवाब -तलब

Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
teacher's salary stop
प्रतापगढ़। प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था की हकीकत अफसरों तक पहुंचाने के लिए दस दिसंबर को अमर उजाला की टीम ने कुछ स्कूलों में पहुंचकर पड़ताल की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए भूपेंद्र सिंह ने समय से स्कूल नहीं पहुंचने वाले सात शिक्षामित्रों और 23 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जवाब भी तलब किया है।
विज्ञापन

जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में समय से शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे बच्चों के साथ हादसे की संभावना बनी रहती है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए बीएसए भूपेंद्र सिंह ने 23 शिक्षकों के वेतन और सात शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन

नगरक्षेत्र के मिडिल स्कूल चिलबिला के सुधीर कुमार सिंह, कंपोजिट स्कूल सदर बाजार के रणधीर सिंह, लालगंज ब्लॅाक के प्राइमरी स्कूल काजीपुर के आशुतोष ओझा, गरिमा यादव, शिक्षामित्र रेखा श्रीवास्तव, प्राइमरी स्कूल पूरेवंशी के शिक्षक राजाराम सरोज, पूजा त्रिपाठी, निवेदिता शुक्ला, बेलखरनाथधाम के रुदापुर में तैनात शैल त्रिपाठी, रन्नो देवी, विजय कुमार शिक्षामित्र, प्राइमरी स्कूल शीतलागंज के अंशु मौर्य, मो. शब्बीर, निशा साहू, सांगीपुर ब्लॉक के पूरेनेवली के शिक्षक शिव कुमार सरोज, संजीव कुमार पांडेय, शिक्षामित्र आशा देवी, कंपोजिट स्कूल लाखापुर के शिक्षक संतराम , मिलेश सरोज, आशुतोष सिंह, समुद्र गुप्त, मौर्य, विकास चौरसिया, विनोद शर्मा, अजय पटेल, शिक्षामित्र आशा देवी और राम सरन यादव , लक्ष्मणपुर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सगरा सुंदरपुर द्वितीय के शिक्षक सुधीर मिश्र, नितिन कुमार पांडेय, शिक्षामित्र विनोद कुमार का नाम शामिल है। बीएसए ने लालगंज, सांगीपुर, बेखरनाथधाम, नगरक्षेत्र और लक्ष्मणपुर के बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज नहीं लेने पर रोका वेतन, नोटिस जारी
कुंडा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल सलेमपुर निंदूरा का चार्ज नहीं लेने पर बीएसए ने शिक्षिका सबा अख्तर के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है। उनसे कार्यभार न ग्रहण करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed