फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Target of purchasing 93 thousand metric tonnes of paddy, support price also increased

Pratapgarh News: 93 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, समर्थन मूल्य भी बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Target of purchasing 93 thousand metric tonnes of paddy, support price also increased
शासन ने धान खरीद का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में आठ हजार मीट्रिक टन बढ़ाकर 93 हजार मीट्रिक टन कर दिया है। किसानों की सहूलियत के लिए समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। अब तक 633 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिले में 1.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की खेती की गई है। पिछले साल 85 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 15,940 किसानों ने 94,069 मीट्रिक टन धान की बिक्री की थी। इस बार धान क्रय के लिए 69 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान मित्र एप और वेबसाइट के जरिये किसान पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं विपणन विभाग के निरीक्षक गांव-गांव भ्रमण कर किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं। पंजीकरण के बाद खसरा-खतौनी से किसानों के नाम और भूमि का सत्यापन किया जा रहा है। एक नवंबर से फरवरी के अंतिम सप्ताह तक धान खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार समर्थन मूल्य सामान्य धान का 2369 और ग्रेड ए का 2389 रुपये है। जबकि पिछले साल मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल था। बाजार में धान का भाव करीब 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि कट रही धान की फसल में नमी है। किसान धान को सूखा लें ताकि 17 फीसदी से कम नमी रहे। यह खरीद के मानक को पूरा करता है।

अंगूठा नहीं, होगी आइरिश स्कैनिंग
अब धान की बिक्री करने वालों किसानों को अंगूठा नहीं लगाना होगा। इस बार से आइरिश स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। किसान के साथ केंद्र प्रभारी की आइरिश स्कैनिंग होने के बाद ही खरीद प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। आइरिश स्कैनिंग भी बायोमीट्रिक सत्यापन का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed