फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   TAC will investigate the quality of engineering college building

Pratapgarh News: इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के गुणवत्ता की होगी टीएसी जांच

Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
TAC will investigate the quality of engineering college building
बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के शिवसत में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के गुणवत्ता की टीएसी जांच होगी। दो साल पहले लेखा समिति के आदेश के बाद भी जांच रिपोर्ट न मिलने पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। शासन ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव को पत्र भेजते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के विशेष सचिव अजीज अहमद ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि शिवसत में निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज (सम्प्रति बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज) के निर्माण कार्यों की टीएसी जांच कराए जाने के लिए लोक लेखा समिति की ओर से आठ मई 2023 को निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट न मिलने पर समिति के आदेश के क्रम में 22 जुलाई 2025 को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए टीएसी जांच कराते के लिए सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट न मिलने पर 29 जुलाई को फिर से पत्र जारी करते हुए शासन ने अविलंब जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया निर्माण की पोल खोलने पर रानीगंज विधायक समेत 56 लोगों पर दर्ज हुआ था केस
शिवसत गांव में निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की दीवार को 23 जून 2022 को विधायक डाॅ. आरके वर्मा व समर्थकों ने गिरा दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विधायक ने आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। इस मामले में डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियरों को भेजकर जांच कराई थी।

इस बीच कार्यदायी संस्था अमरोंट्रास इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद इरशाद ने कंधई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसी दिन की चुनी गई दीवार को विधायक और उनके समर्थकों ने धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारियों को धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक सहित छह नामजद और 40- 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed