{"_id":"641df5d7b1b3b92cc10dc414","slug":"surat-of-seven-stations-will-be-changed-at-a-cost-of-400-crores-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-87385-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रंजिश की वजह से पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रंजिश की वजह से पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला
Sat, 25 Mar 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के परमनाथपुर गांव में रहने वाले राजेश मिश्रा का अपने पड़ोसी नंदलाल से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। राजेश का आरोप है कि बीते बुधवार की आधी रात पड़ोसी नंदलाल अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर राजेश के घर आ धमके और राजेश, उनके बेटे विपिन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इसमे पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राजेश की शिकायत पर अंतू पुलिस ने शुक्रवार को रोहित, राहुल, नंदलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के रहने वाले अंकित तिवारी ने पड़ोस गांव के कुछ युवकों पर रंजिश के चलते मारने पीटने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि बीते बृहस्पतिवार की देर शाम अंकित अपने खेत की रखवाली करने गौरा गांव में गया हुआ था। तभी रंजिश के चलते आधार पुर गांव के अंकुर सिंह , राज सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बाइक से पहुंचे तथा गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिए।
विज्ञापन
इससे अंकित लहूलुहान हो गया। उसका मोबाइल फोन भी आरोपियों ने तोड़ दिया। इलाज के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में शुक्रवार को अंतू पुलिस ने अंकित तिवारी की तहरीर पर अंकुर सिंह, राज सिंह तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध बलवा मारपीट तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।