फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sue came out of prison Dinesh Dinnu

जेल से बाहर निकले दिनेश दिन्नू पर मुकदमा

Sun, 28 Jun 2015 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला कारागार से शुक्रवार की शाम रिहा हुए दिनेश सिंह दिन्नू व उनके साथियों पर कोतवाली पुलिस ने शिंकजा कस दिया है। जेल चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व नागरिकों की जान खतरे में डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसे लेकर जुलूस में शामिल लोगों की धड़कने बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन


शहर के ठठेरी बाजार निवासी दिनेश सिंह दिन्नू छिनैती, लूट समेत कई मामलों में जनपद कारागार में निरुद्घ था। शुक्रवार की शाम वह जेल से रिहा हुआ। इस दौरान समर्थक उसे खुली जीप से लेकर आतिशबाजी करते हुए निकले। जेल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पटाखे दगाने से सड़क पर लोग भयभीत हो गए। अफरा-तफरी वाले माहौल के बीच लोगों में भगदड़ मच गई। रोजेदार रोजा खोलने जा रहे थे। जुलूस के चलते सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ते-बिगड़ते बचा। अधिकारियों के पहुंचने पर लोग शांत हुए। जुलूस निकालने वालों ने पूरा रास्ता रोक रखा था। इससे काफी दूर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


 इस मामले में जेल चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश सिंह दिन्नू, पप्पू चौरसिया निवासी बाबागंज, रजत खंडेलवाल निवासी पंजाबी मार्केट, सुनील , विपिन व नितिन निवासी ठठेरी बाजार व पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस कार्रवाई की भनक मिलने पर जुलूस में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कराई है वीडियोग्राफी
कई मामलों में जेल में निरुद्घ दिनेश सिंह दिन्नू शुक्रवार की शाम रिहा होने के बाद समर्थकों के साथ धूमधड़ाके के साथ जेल रोड होते हुए चौक से अपने घर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed