Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tip-off regarding a love affair leads to murder; victim strangled after being plied with alcohol

प्रतापगढ़ : प्रेम प्रसंग में मुखबिरी बनी हत्या की वजह, शराब पिलाकर घोंटा गला

Wed, 04 Nov 2026 12:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग में मुखबिरी करना युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों को प्रेम संबंध की जानकारी देने से नाराज युवक ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पहले शराब पिलाई, फिर रस्सी से गला घोंट दिया। पहचान छिपाने के लिए शव को मिट्टी के गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Tip-off regarding a love affair leads to murder; victim strangled after being plied with alcohol
संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्यारोपी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका के परिजनों को प्रेम संबंध की जानकारी देने से नाराज युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बृजेंद्र सिंह (24) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को गांव के पास मिट्टी के गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव और हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चेयरगढ़ निवासी नीरज सिंह (24) पुत्र बलवंत सिंह गांव की एक युवती से प्रेम करता था। एक दिन नीरज और युवती गांव के किनारे खेत में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव का बृजेंद्र सिंह (24) पुत्र जय सिंह वहां से फसल काटने जा रहा था। उसने दोनों को साथ बातचीत करते देख लिया। इसके बाद बृजेंद्र ने युवती के घर जाकर उसके पिता को प्रेम प्रसंग की जानकारी दे दी। इस पर युवती के पिता ने बेटी के नीरज से मिलने पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन


इस बात से नाराज नीरज ने 27 अक्तूबर 2026 को पड़ोसी गांव के साहिल सरोज के साथ मिलकर बृजेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत नीरज ने बृजेंद्र को बुलाया और उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में रस्सी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उन्हें पता था कि गांव के मदन सरोज ने अपने खेत की मिट्टी गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों को बेची थी। वहां बने गहरे गड्ढे में करीब 10 से 12 फुट पानी भरा था। दोनों ने गड्ढे के एक किनारे फावड़े से खुदाई कर शव को दफना दिया।

उधर, बृजेंद्र के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। बुधवार को उसके बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने संग्रामगढ़ थाने में तहरीर देकर भाई की तलाश करने की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी घटना की जानकारी दी।

नीरज की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में शामिल साहिल सरोज पुत्र राजकुमार निवासी महासिंहपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढे से बृजेंद्र का शव बरामद किया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त रस्सी और फावड़ा भी बरामद किया गया। पांच भाइयों और एक बहन में बृजेंद्र सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed