Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP will capture power in '27' — Shyamlal Pal sounds the clarion call at the PDA Panchayat

प्रतापगढ़ : '27 में सपा संभालेगी सत्ता', पीडीए पंचायत में श्यामलाल पाल ने भरी हुंकार

Thu, 05 Nov 2026 06:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 06:40 PM IST
सार

मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ में सियासी हुंकार भरी। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बेरोजगारी, पेपर लीक, चंदा चोरी, खाद-बीज की किल्लत और पंचायत चुनाव में देरी जैसे मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश की सत्ता में समाजवादी पार्टी की वापसी होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन
SP will capture power in '27' — Shyamlal Pal sounds the clarion call at the PDA Panchayat
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रतापगढ़ के बाबागंज में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के कोटा भवानीगंज के पास आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वादाखिलाफी, चंदा चोरी, बेरोजगारी, पेपर लीक, नौकरियों में कटौती और प्रदेश में खाद-बीज की कमी समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में बदलाव होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए रोजगार के मुद्दे पर सरकार से सवाल किए। उन्होंने 24 साल में नौकरी देने के दावों पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर विरोध जताया। जनसभा में भी कथा के विरोध का मुद्दा उठाया गया। श्यामलाल पाल ने समय से पंचायत चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 की सफलता के लिए एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन


जनसभा को विधायक आरके वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव, जिला महासचिव मुन्ना, अब्दुल कादिर जिलानी और विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव ने भी संबोधित किया। निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने लगभग आधे घंटे तक कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के संबंध में टिप्स दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जनसभा में प्रतापगढ़ के अलावा कौशांबी और प्रयागराज समेत कई विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे। हालांकि, सभा स्थल पर अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं दिखाई दी। स्थानीय लोगों की तुलना में बाहरी विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक नजर आई।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कुंडा से लेकर सभा स्थल तक जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से संभावित दावेदारी कर रहे शिवशंकर सरोज, पवन कुमार सरोज, केशव पासी और विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव ने भी अलग-अलग स्थानों पर स्वागत के लिए बैनर लगवाए थे। इससे पहले कुंडा, हीरागंज, लखपेड़ा, कोटा और भवानीगंज समेत कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

सुरक्षा में तैनात रही कई थानों की फोर्स

पीडीए पंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। संग्रामगढ़, सांगीपुर और लालगंज पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव, रमेश यादव, विजय पाल, मनीष पाल, अजय यादव, मोहित यादव, प्रमोद पासी और मुन्ना यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed