फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anupriya Patel said: Every single vote must go to the NDA

अनुप्रिया पटेल बोलीं : एक-एक वोट एनडीए के खाते में जाना चाहिए, पिछड़ा वर्ग की अनदेखी का जवाब वोट से देना है

Sat, 17 Oct 2026 05:39 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Oct 2026 05:39 PM IST
सार

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को जीआईसी मैदान में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर कहा कि एक-एक वोट एनडीए गठबंधन के खाते में जाना चाहिए।

विज्ञापन
Anupriya Patel said: Every single vote must go to the NDA
अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : संवाद।

विस्तार

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को जीआईसी मैदान में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर कहा कि एक-एक वोट एनडीए गठबंधन के खाते में जाना चाहिए। उन्होंने बिना पार्टी का नाम लिए कहा कि जिन लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की सत्ता का स्वाद चखा, उन्होंने कभी पिछड़ा वर्ग के बारे में नहीं सोचा।

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के साथ अनुसूचित जनजाति मंत्रालय है, लेकिन पिछड़ा वर्ग मंत्रालय नहीं है। नीट परीक्षा में पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू नहीं किया गया था। अपना दल एस ने इसकी लड़ाई लड़ी। इस बार नीट परीक्षा में पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू किया गया।

विज्ञापन

आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में भी ओबीसी आरक्षण की नियमावली का पालन नहीं होता था। एक छोटी सी पार्टी (अपना दल एस ) के प्रयास से आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में यह लागू हो गया। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना लागू करने के लिए सड़क से संसद तक दौड़ रही पार्टियों को विपक्ष में जाने के बाद याद आया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लागू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर पर अपना दल एस का नीला केसरिया झंडा फहराना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का दिल जीतना होता है। शायद विपक्ष को यह नहीं आता है। पार्टी गठबंधन को मजबूत करना ही सबका लक्ष्य है। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन जीत की हैट्रिक लगा सके, इसके लिए पार्टी मजबूती से प्रत्याशियों के साथ खड़ी है।

 

Trending Videos

मंच पर भावुक हो गईं अनुप्रिया

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि किसी के माई के लाल में ताकत नहीं कि पार्टी को आगे बढ़ने से रोक सके। विषम परिस्थिति के बावजूद पिता के आदर्शों पर चलते हुए विधानसभा चुनाव 2012 में वाराणसी के रोहनिया से जीत दर्ज की। आज पार्टी के पास 13 विधायक हैं। यह कहते ही वह भावुक हो गईं। उनकी भावुकता को देख कार्यकर्ताओं ने समर्थन में गर्मजोशी के साथ नारे लगाए।

अनुशासनहीनता पर नाराज होती रहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

जीआईसी मैदान में दोपहर ढाई बजे के आसपास पहुंचीं अद एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता पर नाराजगी जाहिर की। कुछ समर्थक अपने नेता का नाम लेते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खफा हो गईं। बावजूद इसके कार्यकर्ता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। मजबूरी में अंगुली से इशारा करके कार्यकर्ताओं को चुप कराना पड़ा।

गर्मी से हर कोई रहा बेहाल

पंडाल जगह-जगह खुले होने के कारण लोगों को धूप में पसीने से तरबतर होना पड़ा। लोग पानी की बोतल और पाउच से प्यास बुझाते नजर आए। मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी गर्मी से परेशान दिखीं।

जंतर-मंतर के विरोध को बताया अराजकता

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुआ विरोध प्रदर्शन अराजकता है। इस तरह का प्रयास भीड़तंत्र का संदेश देता है, लोकतंत्र का नहीं। इस आंदोलन की न कोई नीति है न ही लक्ष्य और दिशा। उन्होंने बिना किसी पार्टी नेता का नाम लिए कहा कि हाथ में संविधान लेकर घूमने वाले नेता को सांविधानिक संस्था पर ही भरोसा नहीं है। जबकि एनडीए गठबंधन को संविधान पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed