फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student strangled to death by defecation

शौच को निकले छात्र की गला दबाकर हत्या

Wed, 30 Dec 2020 12:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Student strangled to death by defecation
मृत युवक विनोद यादव। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
घर से शौच के लिए निकले छात्र की गलाकर दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को बांस के झुरमुट में फेंक दिया। काफी देर बाद उसके न आने पर परिजन तलाश करने लगे। बाग में छात्र की लाश मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरेखड़गराय तिवारीपुर निवासी विनोद कुमार यादव उर्फ पिंटू (18) पुत्र बृजलाल यादव इंटर का छात्र था। सोमवार की शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसकी खोज करने के लिए निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मोबाइल भी बंद जा रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन खेतों के साथ ही सूनसान स्थानों पर तलाश करते रहे। रात करीब दस बजे के बाद घर से तीन सौ मीटर दूर बाग में बांस के झुरमुटों के बीच विनोद का शव मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखते ही परिजन बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर फतनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब में मोबाइल बंद मिला। कुछ ही देर में सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि छात्र की हत्या की तहकीकात की जा रही है। उसकी हत्या किन लोगों ने की। इसके बार में छानबीन की जा रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मोबाइल खोलेगा हत्या का राज, पुलिस को मिले क्लू
फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरेखड़गराय तिवारीपुर निवासी विनोद कुमार यादव उर्फ पिंटू की हत्या करने वालों ने उसका मोबाइल नहीं छुआ था। विनोद की जेब से उसका मोबाइल मिल गया।
जिसकी काल डिटेल में कई लोगों से करीब सात बजे बातचीत हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक के मोबाइल में हत्या का राज छिपा है। उसकी काल डिटेल मंगाई गई है। काल हिस्ट्री में कुछ नंबर डिलीट भी कर दिए गए थे। कुछ नंबर ही मिले, लेकिन उसकी काल डिटेल मंगाने पर डिलीट नंबर भी सामने आ गए। ऐसे में पुलिस के जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने की उम्मीद है।
रंजिश है नहीं, आशनाई पर टिकी पुलिस की जांच
फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे खड़गराय तिवारीपुर निवासी विनोद कुमार यादव उर्फ पिंटू के परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। परिवार के लोग भी किसी पर आशंका नहीं जता रहे हैं। ऐसे में पुलिस की निगाह मृतक के कॉलेज व गांव के युवकों पर टिकी हुई है। इलाके में छात्र विनोद की हत्या आशनाई से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस भी अपनी जांच आशनाई को ही मानते हुए कर रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने किसी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया गया। जिसके चलते उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। कुछ लोग किसी लड़की से प्रेम के चलते उसकी हत्या करने की बात कह रहे हैं। विनोद तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

बेटे की लाश देखते ही बेसुध हो गई मां
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। लाश देखते ही परिजन बिलखने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद रही। बेटे का शव देखते ही मां सीता देवी रोते हुए बेसुध हो गई। पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed