{"_id":"62d5a387ab1725372e566d98","slug":"student-s-body-was-cremated-in-the-presence-of-police-pratapgarh-news-ald337513221","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
Student's body was cremated in the presence of police
फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथ का पूरा मसौली में सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में छात्र अनुज यादव के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, घटना के दो दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में नाकाम रही। पुलिस के रवैए को लेकर लोगों में आक्रोश है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथ का पूरा मसौली गांव निवासी रामबहादुर यादव का बेटा अनुज कक्षा दस का छात्र था। शनिवार रात मोबाइल चोरी के विवाद में गांव के ही तीन लोग उसे घर से उठा ले गए। दूसरे दिन उसका शव रेलवे लाइन के किनारे क्षतविक्षत अवस्था में मिला। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव किया था।
इस मामले में पुलिस ने गांव के सूरज कुमार, दीपक कुमार व एक किशोर के खिलाफ छात्र को अगवा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सोमवार को बवाल की आशंका में पुलिस सुबह ही गांव पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।