फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stoppage of Tulsi Express in Pratapgarh from today

Pratapgarh News: आज से प्रतापगढ़ में भी तुलसी एक्सप्रेस का ठहराव

Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Stoppage of Tulsi Express in Pratapgarh from today
लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस काे सांसद ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

अभी तक प्रयागराज से होती थी संचालित, विस्तार के बाद अयोध्या से चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस का ठहराव अब प्रतापगढ़ में भी होगा। सोमवार को सांसद संगमलाल गुप्ता ने पहले लाल झंडी दिखाकर एक्सप्रेस को रोका और पांच मिनट के बाद हरी झंडी दिखाकर उसे सुलतानपुर के लिए रवाना किया।
गाड़ी संख्या 22129/22130 तुलसी एक्सप्रेस अब तक प्रयागराज से संचालित होती थी। मगर रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का विस्तार करते हुए अयोध्या तक कर दिया। अब यह ट्रेन अयोध्या से चलकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज होते हुए मुंबई जाएगी।
विज्ञापन

मुंबई जाने वाले यात्रियों को लिए जिले से अब तक महज दो ट्रेनें थी। मगर अब संख्या बढ़कर तीन हो गई। सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से जिले के लोगों का मुंबई का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन पर इस गाड़ी का आगमन सुबह 10:12 बजे एवं प्रस्थान 10:14 बजे होगा। सुल्तानपुर जंक्शन पर इस गाड़ी का आगमन समय 10:54 बजे एवं प्रस्थान 10:56 बजे होगा एवं अयोध्या कैंट स्टेशन पर इसका आगमन समय 12:10 बजे पर प्रायोगिक ठहराव निर्धारित किया गया है।

वापसी में इस गाड़ी का अयोध्या कैंट स्टेशन से प्रस्थान का समय 14:50 बजे पर निर्धारित है। सुल्तानपुर में आगमन 15:38 बजे एवं प्रस्थान 15:40 बजे होगा। प्रतापगढ़ जंक्शन पर आगमन 16:18 बजे एवं प्रस्थान 16:20 बजे होगा। प्रयाग जंक्शन पर गाड़ी का आगमन 17:34 बजे एवं प्रस्थान समय 17:36 पर प्रायोगिक ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed