फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP leader Inderjit Saroj acquitted in defamation case, Rajabhaiya had withdrawn the case

Pratapgarh : मानहानि मामले में सपा नेता इंद्रजीत सरोज दोषमुक्त, राजाभैया ने वापस ले लिया था केस

Sun, 17 Nov 2024 12:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 12:30 PM IST
सार

राजा भैया ने कोर्ट में अभिलेख प्रस्तुत कर उक्त परिवाद को निरस्त किए जाने की मांग की थी। एसीजेएम मीनाक्षी यादव ने वादी पक्ष की ओर से परिवाद वापस लेने का प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने इंद्रजीत सरोज को दोषमुक्त करार दिया।

विज्ञापन
SP leader Inderjit Saroj acquitted in defamation case, Rajabhaiya had withdrawn the case
राजाभैया और इंद्रजीत सरोज। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव में बयान से आहत होकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर मानहानि का केस कोर्ट में अधिवक्ता की मदद से दायर किया था।

विज्ञापन

राजा भैया ने कोर्ट में अभिलेख प्रस्तुत कर उक्त परिवाद को निरस्त किए जाने की मांग की थी। एसीजेएम मीनाक्षी यादव ने वादी पक्ष की ओर से परिवाद वापस लेने का प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने इंद्रजीत सरोज को दोषमुक्त करार दिया।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के समय सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कुंडा बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन के लिए जनसभा की थी। उन्होंने कुंडा विधायक राजा भैया पर बयानबाजी की थी। लोकसभा चुनाव के समय कौशाम्बी के विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज ने लोकसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह ने पुष्पेंद्र सरोज का समर्थन किया। इस बीच दोनों नेताओं के राजनीतिक फासले कम हुए। बीते दिनों राजा भैया ने मानहानि का परिवाद वापस लेने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed