फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Search begins for bank employees who fraudulently digested loan money

Pratapgarh News: फर्जीवाड़ा कर लोन का पैसा हजम करने वाले बैंककर्मियों की तलाश शुरू

Fri, 19 Jul 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Search begins for bank employees who fraudulently digested loan money
फर्जीवाड़ा कर सगे भाइयों का पैसा हजम करने वाले बैंककर्मियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। बैंककर्मियों से पूछताछ के लिए पुलिस एसबीआई कृषि शाखा पहुंची। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद तत्कालीन प्रबंधक से जानकारी लेने में जुट गई है। शहर के पूर्वी सहोदरपुर निवासी नीरज पांडेय और संतोष पांडेय सगे भाई हैं। 31 मार्च 2024 को दोनों भाईयों ने शहर के भंगवा चुंगी स्थित एसबीआई कृषि शाखा से 1.60 लाख रुपये लोन के लिए आवेदन किया था। दोनों भाइयों का लोन मंजूर होने के बाद फील्ड ऑफिसर के साथ चार बैंककर्मियों ने दोनों भाइयों से सादे फार्म पर हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद खाता संख्या पूछकर खाते में पैसा जमा होने की जानकारी दी। एक सप्ताह बाद बैंक जाने पर पता चला कि खाते से पैसा पहले ही निकाल लिया गया है। तीन जून 2024 को बैंक ने बकाया धनराशि की नोटिस जारी की। नोटिस के बाद दोनों भाइयों ने प्रबंधक से शिकायत की। लगातार दोनों भाई बैंक का चक्कर लगाते रहे, मगर सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर दोनों भाइयों ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल के साथ ही पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस पीड़ितों को साथ लेकर बैंक पहुंची। बैंककर्मियों से पूछताछ के बाद तत्कालीन बैंक प्रबंधक के बारे में पुलिस ने जानकारी की। तत्कालीन बैंक प्रबंधक का स्थानांतरण प्रयागराज होने की वजह से अन्य पूछताछ नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि नीरज पांडेय को पुलिस साथ लेकर बैंक में पूछताछ के लिए गई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed