{"_id":"596129324f1c1bcc478b46ae","slug":"scheme-of-awas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते आवास के लिए 7184 लोगों ने बोला झूठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते आवास के लिए 7184 लोगों ने बोला झूठ
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खुद का घर होते हुए भी सस्ते आवास के चक्कर में जिले के करीब सात हजार लोगों ने झूठ बोल दिया। प्रधानमंत्री आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन में कोई भी आवास नहीं होने का दावा किया गया। स्थलीय सत्यापन में खुलासा होने पर 7,184 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब इन लोगों को आवास नहीं मिलेगा।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते मकान के लिए आवेदन करने वाले 7,184 लोगों का झूठ सत्यापन में पकड़ा गया है। ये लोग शहर में सस्ते आवास पाने का सपना देख रहे थे। मगर जब स्थलीय जांच करने पहुंची टीम को जानकारी हुई कि इन लोगों के पास पक्का मकान है। बशर्ते वह दूसरा चाहते हैं, तो टीम ने जांच में आवेदन को निरस्त कर दिया है। जिले के 22,042 लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करके सस्ते आवास की मांग की थी। पात्रों का चयन करने के लिए टीम बनाकर आवेदकों का सत्यापन कराया गया, जिसमें 7,184 लोग फर्जी मिले। कुंडा में फर्जी आवेदन करने वाले 4,311 आवेदकों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। अब 14,858 पात्रों को सस्ता आवास मुहैया कराने के लिए भवन बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। नगरीय विकास अभिकरण के डीसी प्रभात मिश्रा ने बताया कि सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।