{"_id":"596126a24f1c1bca418b46a3","slug":"sawan-mahina","type":"story","status":"publish","title_hn":"और योगी आदित्यनाथ बन गए ‘बमभोले बाबा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और योगी आदित्यनाथ बन गए ‘बमभोले बाबा’
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
सावन में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बमभोले बाबा’ बन गए हैं। जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों के लिए बाजार में आए गेरूआ वस्त्रों में योगी की धूम है। टी-शर्ट पर एक तरफ भगवान भोले शंकर तो दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है। इस तरह की टीशर्ट की खासा डिमांड को देखते हुए दुकानदारों ने स्टॉक भी जमा कर रखा है।
सावन में कांवड़ लेकर शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िया जाते हैं। इसके लिए कांवड़िए कई दिनों से तैयारी करते हैं। इस बार कांवड़ियों के लिए बाजार सजा हुआ है। बाबागंज, पंजाबी मार्केट समेत अन्य इलाकों में आकर्षक कांवड़ के साथ कांवड़ियों की पोशाक अलग दिख रही है। कांवड़िया प्रदेश के मुख्यमंत्री और भगवान शंकर वाली टीशर्ट खूब खरीद रहे हैं। कांवड़िए अब योगी की तुलना भगवान से करने लगे हैं। गाजी पतंग वाले ने बताया कि इस टी शर्ट का दाम 110 रुपये से लेकर 160 रुपये तक है। कांवड़ियां इस टीशर्ट को पसंद कर रहे हैं। कांवड़ भी आकर्षक तरीके से बनाई गई है ताकि गंगा जल लेकर शिवालय की ओर चलने में भक्तों को दिक्कत न हो।कांवड़ियों के बाबा धाम जाने के लिए प्रमुख रूटों पर 63 स्थान संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। जहां पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। लगातार क्यूआरटी भ्रमण करती रहेगी। सभी वाहन 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगे। बेल्हा देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस का पहरा होगा।