{"_id":"649dd4016da6c7851e0b5eb4","slug":"saryu-padmavat-intercity-stop-at-chilbila-junction-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-960-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चिलबिला जंक्शन पर हो सरयू, पद्मावत, इंटरसिटी का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चिलबिला जंक्शन पर हो सरयू, पद्मावत, इंटरसिटी का ठहराव
Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
चिलबिला जंक्शन पर सरयू एक्सप्रेस के साथ पद्मावत और इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए स्थानीय लोगों ने डीआरएम काे पत्र भेजकर मांग की है। इन ट्रेनों का ठहराव न होने से पट्टी, कोहड़ौर, जगेशरगंज और चिलबिला के व्यापारियों को परेशान होना पड़ता है।
दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस हो या फिर अयोध्या से प्रयागराज को जाने वाली सरयू एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव, चिलबिला जंक्शन पर नहीं होता है। इससे दिल्ली, लखनऊ और कानपुर से लौटने वाले यात्रियों को जहां चिलबिला की जगह प्रतापगढ़ जंक्शन पर उतरना पड़ता है, वहीं प्रयागराज जाने के लिए प्रतापगढ़ जंक्शन से सरयू एक्सप्रेस पकड़ना पड़ रहा है।
इससे चिलबिला के साथ ही पट्टी, दिवानगंज, मंगरौरा, कोहड़ौर, बांसी, समेत सैकड़ों गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सांसद और डीआरएम को पत्र भेजकर चिलबिला जंक्शन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ ही सरयू और पद्मावत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन
चेन पुलिंग कर रोकी जा रहीं ट्रेनें
पद्मावत हो या फिर कानपुर प्रतापगढ़ इंटरसिटी और सरयू एक्सप्रेस, चेन पुलिंग कर यात्री चिलबिला जंक्शन पर रोक रहे हैं। इससे ट्रेनें दस से 15 मिनट तक पिट रही हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि के साथ रेलवे के उच्चाधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। डीआरएम एसके सापरा के मुताबिक तीनों ट्रेनों के ठहराव के लिए मेरे पास पत्र आया है जिसे मैंने रेलवे बोर्ड के पास भेजा है। कौन सी ट्रेनें कितने बजे चलनी हैं और कहां रुकेगी इसके बारे में कंट्रोल ही तय करता है।