{"_id":"6c6fb11f872ada49c71ff7cd86c86274","slug":"sangipur-fell-less-than-half-a-dozen-presiding-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगीपुर में कम पड़ गए आधा दर्जन पीठासीन अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगीपुर में कम पड़ गए आधा दर्जन पीठासीन अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
लालगंज(ब्यूरो)। सांगीपुर विकासखंड में मतदान के लिए नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी ही कम पड़ गए। देर शाम तक अधिकारी पीठासीन अधिकारियों की तलाश करते रहे। कमरे के पीछे छिपे एक पीठासीन समेत दो मतदान कर्मियों को पुलिस वालों ने पकड़ा। पीठासीन अधिकारियों की कमी से अंधेरा होने तक आधा दर्जन पार्टियां रवानगी स्थल पर खड़ी रहीं।
सांगीपुर ब्लाक में तीसरे चरण के लिए 223 बूथों पर मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने गांधी इंटर कालेज से पोलिंग पार्टिंया रवाना करना शुरू किया। लेकिन पीठासीन अधिकारियों की कमी के चलते आधा दर्जन पोलिंग पार्टियां अंधेरा होने तक बूथों तक नहीं पहुंच सकीं। पीठासीन अधिकारियों की कमी दूर करने के लिए 38 मतदान कर्मियों को रिजर्व किया गया था। लेकिन 32 रिजर्व पीठासीन अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया। पोलिंग पार्टियों के बूथों पर शाम तक नही पहुंचता देख रानीगंज एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत तमाम अधिकारी परेशान हो गए।
इंटर कालेज व परिषदीय विद्यालयों के उन शिक्षकों की तलाश शुरू की गई जिनकी तीसरे चरण में मतदान को लेकर ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस वालों ने मतदान कर्मियों की खोज शुरू की तो कालेज के कमरे के पीछे छिपे एक पीठासीन व एक तृतीय मतदान कर्मी को दबोचा लिया। दोनों को अधिकारियों के सामने पेश किया गया तो जमकर फटकार लगाने के बाद संबंधित बूथों के लिए पुलिस के साथ भेजा गया। अंधेरा होने तक अधिकारियों ने किसी तरह खोजबीन व जुगाड़ के सहारे पोलिंग पार्टिंया पूरी कीं और उन्हें बूथ तक भेजकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इनसेट----
पार्टियों के साथ नहीं गए पुलिसकर्मी
लालगंज (ब्यूरो)। तीसरे चरण के चुनाव में सभी ब्लाकों से पुलिसकर्मी नदारद दिखे। मतदान में लगे पुलिस कर्मियों ने संबंधित थाने से अपनी ड्यूटी प्राप्त की और सीधे मतदान केन्द्रों तक पहुंचे। जहां से पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए रवाना की जा रही थीं। वहां पुलिस कर्मियों का टोटा दिखा। यहां सिर्फ होमगार्ड ही दिखाई दिए।