फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   roadways news in pratapgarh

हाईटेक रोडवेज बस अड्डे के निर्माण में फंसा पेच

Thu, 14 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में हाईटेक रोडवेज बस अड्डा के निर्माण में पेच फंस गया है। बस अड्डे में ही हाईटेक स्टेशन का निर्माण कराया जाना है, लेकिन मुसीबत यह खड़ी हो गई है कि तब तक बसें कहां से संचालित की जाएंगी। विभाग इसके लिए अस्थायी जमीन तलाश रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही। इससे विभागीय अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। व्यवस्था के लिए एआरएम ने डीएम अमृत त्रिपाठी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन



लंबे समय से अंबेडकर चौराहे के पास रोडवेज बस अड्डा चल रहा है। यहां से इलाहाबाद, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखनऊ समेत दिल्ली के लिए भी बसें रवाना होती हैं। काफी पुराने इस बस अड्डे को सरकार मॉर्डन बनाना चाह रही है। शासन के निर्देश पर हाईटेक बस अड्डे के निर्माण के लिए विभागीय इंजीनियरों ने नक्शा तैयार कर पास किया। इसके आधार पर शासन से दो करोड़ रुपये से अधिक का बजट भी पास हो गया। रकम विभाग के खाते में आ गई है। फिर भी निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा। इसके पीछे बसों के संचालन के लिए अस्थायी जमीन न मिलना प्रमुख कारण बताया जा रहा है। वर्कशॉप के लिए भी पर्याप्त जगह यहां नहीं है। इसके लिए भी कहीं पर कम से कम एक बीघे जमीन की जरूरत है। एआरएम ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने जमीन का इंतजाम कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed