फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways bus available from Antu to Rajdhani

Pratapgarh News: अंतू से राजधानी के लिए मिली रोडवेज बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus available from Antu to Rajdhani
अंतू से राजधानी के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया है। इससे संडवा चंद्रिका, सांगीपुर क्षेत्र के लोगों को प्रदेश की राजधानी पहुंचने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि लखनऊ के लिए प्रतापगढ़, लालगंज और लखनऊ के लिए कई बसें संचालित होती हैं। गड़वारा, अंतू, चंद्रिकन, किठावर सांगीपुर अठेहा होकर लखनऊ के एक भी बस नहीं थी। इससे अंतू के लोगों को प्रतापगढ़ व अमेठी जाकर बस पकड़नी पड़ती थी।
विज्ञापन

पहले अंतू-किठावर के रास्ते लखनऊ के लिए बस चलती थी, लेकिन यह 10 वर्ष पहले बंद हो गई थी। अब परिवहन निगम ने अंतू से लखनऊ के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया। शनिवार को बस लखनऊ के लिए संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह बजे प्रतापगढ़ डिपो से गायघाट, गड़वारा बाजार होते हुए बाबूगंज चंद्रिकन, किठावर, सांगीपुर, अठेहा, परशदेपुर, डीह, रायबरेली होकर 11.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे लखनऊ से इसी रास्ते से प्रतापगढ़ के लिए लौटेगी। बस संचालन से क्षेत्र के लोगों को लखनऊ की यात्रा सुगम होगी। शनिवार को एआरएम आरपी सिंह ने बस को लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed