फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rise in prices of cotton, warm clothes, rise in prices of synthetic and silk

Pratapgarh News: सूती, गर्म कपड़ों के दाम में उछाल, सिंथेटिक व सिल्क के सामान्य

Tue, 31 Oct 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Rise in prices of cotton, warm clothes, rise in prices of synthetic and silk
श्रीराम तिराहे पर ​स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में रंगत बढ़ने लगी है। हांलाकि त्योहारी बाजार में महंगाई के तड़के ने खरीदारी को थोड़ा तीखा जरूर किया है। इस बार सूती कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है। इसके साथ ही कपड़ों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पितृपक्ष की समाप्ति के बाद कारोबारियों को व्यापार में बढ़ोत्तरी की उम्मीद थी, लेकिन बाजार अपेक्षा के अनुसार गुलजार नहीं दिख रहा हैं। कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि राजस्थान के पालीवाले पात्रा बाजार और अहमदाबाद की बाजारों से आने वाले सूती कपड़ों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। पंजाब और हरियाणा से आने वाले गर्म कपड़ों के दामों में भी लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसलिए बाजार में अभी गर्म कपड़ों की नई थोक नहीं आई है। कारोबारी इसके दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सिंथेटिक व सिल्क के कपड़ों के दाम सामान्य हैं।
विज्ञापन


---
कारोबारियों से बात ...
- राजस्थान के कपड़ा बाजार में सूती कपड़ों के दाम बढ़ गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। खरीदार इसकी जगह सिंथेटिक या सिल्क के कपड़े ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संजय झलानी।
....


3- अधिकांश कपड़े राजस्थान और गुजरात के बाजारों से आते हैं। इस बार दाम में वृद्धि हुई है। इससे पिछले साल की अपेक्षा खरीदारी कम हो रही है।
- गुरमीत सिंह।
....

--
महिलाओं की बात
- इस बार सूती साड़ियों के दाम ज्यादा बढ़े हुए हैं। अर्गेंजा और बनारसी साड़ियां भी महंगी हुई हैं। इस वजह से करवाचौथ और दिवाली पर पुरानी साड़ियों से ही काम चलाना पड़ेगा।


- गायत्री शुक्ला।
...

- दिवाली पर घर के लोगों के लिए कपड़ों की खरीदारी करते थे। इस बार दाम बढ़े हुए हैंं। इस वजह से कपड़े खरीदने में परेशानी हो रही है।

- कामायनी उपाध्याय।

श्रीराम तिराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

श्रीराम तिराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

श्रीराम तिराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

श्रीराम तिराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

श्रीराम तिराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

श्रीराम तिराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed